समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सरायरंजन में अपनी मांगों को लेकर खाद्य निगम के श्रमिकों ने की हड़ताल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- अपनी मांगों को लेकर बिहार राज्य खाद्य निगम के श्रमिक बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। बिहार राज्य खाद्य निगम श्रमिक सरदार राजेश कुमार ने बताया कि सरकार को अपनी समस्याओं को लेकर श्रमिक समय-समय पर अवगत कराते रहे हैं, लेकिन फिर भी उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया जा रहा है।

मजदूरों का कहना है कि बिहार राज्य के अधिसूचना के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दर 10.20 रूपये प्रति बोरी, इपीएफ और इएसआई को लेकर पूरे बिहार के बीएसएफसी गोदाम में श्रमिकों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है।

मौके पर विजय महतो, गंगा विशुन कुमार, प्रमोद महतो, धर्मेंद्र महतो, शंभू महतो, महेरा महतो, शिवलाल महतो, प्रदीप महतो, बबलू महतो, अनिल महतो, सुनील कुमार महतो, गोविंद महतो शामिल रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150