समस्तीपुर :- वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय के सामने वारिसनगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष अरमान पांडेय की अध्यक्षता में एवं वारिसनगर दक्षिणि मंडल अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह के संचालन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ धरना एवं पुतला दहन का कार्यक्रम किया। प्रदर्शनकारियों के द्वारा गली गली में शोर है नीतीश-तेजस्वी चोर है, नीतीश तेरी तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, नीतीश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारा लगा रहे थे। नीतीश के पुतले का दहन वारिसनगर चौराहे के निकट किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा मार्च के दौरान जिस प्रकार से पुलिस के द्वारा निर्मम तरोके से लाठीचार्ज की गई, इस लाठीचार्ज के दरम्यान हजारों कार्यकर्ता घायल हुए एवं जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की पुलिस द्वारा निर्मम हत्या की गई यह इस बात को दर्शाता है कि बिहार में अपराधियों की सरकार चल रही है।
बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने एवं डोमिसाइल नीति के विरुद्ध भाजपा के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन में विजय सिंह का हत्या हो जाना राजनीतिक हत्या के दायरे में आता है। उनके अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं पर पड़ा एक-एक लाठी इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। स्व. विजय सिंह की हत्या बिहार में लोकतंत्र की हत्या है, यह बिहार को जनता और विपक्ष को कुचलने का प्रयास है।
मौके पर जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार मुन्ना, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह, सुधीर पोद्दार, मंडल महामंत्री मुकेश भास्कर, प्रशांत कुमार, यसवंत सिंह, रौशन कुमार, कुंदन पासवान, प्रियांशु ठाकुर, सोनू पोद्दार, मनीष ठाकुर, निशु कुमार, श्यामू झा रंजीत मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के सरदारगंज- विद्यापतिनगर रोड में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार की…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- इस वक्त की बड़ी खबर दलसिंहसराय…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र…