समस्तीपुर :- वीमेन्स कॉलेज समस्तीपुर एनएसएस इकाई द्वारा प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं एनएसएस पदाधिकारी डा नीतिका सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रो. सिन्हा ने पेड़ पौधा लगाते हुए कहा कि पेड़ पौधे जीवन है। इसके बिना जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती है। वन महोत्सव का उद्देश वन के क्षेत्रों को बढ़ाना है।
एनएसएस पदाधिकारी डा नीतिका सिंह ने कहा कि हम सबको अपने जन्म दिन पर पेड़ जरूर लगाना चाहिए, इसी मे असली खुशी मिलेगी। डाॅ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधे पूजनीय है। इसे आभूषण की तरह रक्षा करें। डाॅ. फरहत जबीन ने कहा कि विकास और शहरीकरण के नाम पर पेड़ काटे जा रहे है। एनएसएस वॉलंटियर रोजी, अंजली, सिद्धी आदि ने गीत गा कर वन महोत्सव मनाया।
इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार कर्ण, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ. कुमारी अनु, डाॅ. प्रियंका लाल, डाॅ. रिंकी कुमारी, डॉ. सोनल कुमारी, डाॅ. ज्योति कुमारी, डाॅ. स्मिता कुमारी, डाॅ. संगीता, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. स्वाति कुमारी सहित शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थी।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय…
समस्तीपुर/सरायरंजन :- आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियापुर प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर कमला…
बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को शराब तस्करों का पीछा कर रही जगदीशपुर उत्पाद…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही वरुणा…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में…