Samastipur

रोसड़ा को जिला का दर्जा नहीं दिया जाना नीतीश कुमार की सोची-समझी साजिश : प्रशांत किशोर

IMG 20221030 WA0004IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- जनसुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने प्रखंड के सोनूपुर गांव में प्रेस वार्ता में रोसड़ा को जिला बनाने की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि रोसड़ा को जिला बनाने की घोषणा लालू प्रसाद ने की थी। जो अभी तक पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पश्चिमी चंपारण का बगहा हो या समस्तीपुर का रोसड़ा, दोनों के लिए जिला की मांग जायज है।

नीतीश कुमार ने बगहा को पुलिस जिला तो बना दिया पर पूरा जिला का दर्जा नहीं दिया। रोसड़ा को इसलिए जिला नहीं बनाया गया क्योंकि यह क्षेत्र उनके राजनीतिक विरोधी रहे स्व. रामविलास पासवान का क्षेत्र रहा है। रोसड़ा को जिला का दर्जा नहीं दिया जाना नीतीश की सोची समझी साजिश है।

IMG 20230522 WA0020IMG 20230522 WA0020

नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर तंज कसते हुए कहा जो व्यक्ति बिना सुरक्षा घेरे के एक कदम नहीं चल सकता है वह चुनाव क्या लड़ेगा। समाधान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की इज्जत बचाने को बिहार का पूरा प्रशासन लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तो कब का चुनाव लड़ना छोड़ दिया। उन्होंने जातीय जनगणना की चर्चा करते हुए कहा कि वह इसके माध्यम से अपना वोट बैंक तालाश रहे हैं और बिहार की जनता को मूर्ख बनाकर रखना चाहते हैं ताकि वह जाति का झंडा लेकर घूमता रहे और गरीबी, बेरोजगारी और लाचारी की तरफ उसकी नजर ही ना जाय।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से पैसे निकालकर लौट रही महिला के झोले से उचक्कों ने उड़ाए 50 हजार रुपये, DRM कैंपस परिसर की घटना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय…

1 minute ago

समस्तीपुर में कहीं स्कूल तो कहीं स्वास्थ्य केंद्र व निजी भवनों में चल रहा थाना, इस वर्ष तक सभी थानों के पास होगी अपनी जमीन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर [अविनाश राय]: हर थानों का अपना भवन…

40 minutes ago

समस्तीपुर: मुर्गा फार्म में लगी आग, लगभग दो सौ से अधिक चूजे जले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सरायरंजन :-  समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र…

9 hours ago

दलसिंहसराय में बाइक की ठोकर से महिला की मौ’त, बाइक सवार के साथ लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने भीड़ से बचा अस्पतालों में कराया भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव…

10 hours ago

समस्तीपुर: तीन महीने बाद लापता विवाहिता बरामद, ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर चालक ने भगाया था

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/हलई :- हलई थाने की पुलिस ने तीन…

10 hours ago

शिवाजीनगर में बिजली मिस्त्री की संदिग्ध मौ’त, चौर से शव बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले में शिवाजीनगर थाना क्षेत्र…

11 hours ago