समस्तीपुर/दलसिंहसराय : मोख्तियारपुर सलखनी गांव में युवक की हुई गोली मारकर हत्या मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता से जानकारी लेने दलसिंहसराय थाना पर गये मृतक के स्वजन और प्रतिनिधि के साथ थाना परिसर में अनुसंधानकर्ता ने अभद्र्व व्यवहार किया। इसको लेकर थाना पर आए मृतक के स्वजन के साथ सभी धरने पर बैठ गए। इस संबध में भारत के कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के दलसिंहसराय विद्यापति नगर के अंचल सचिव विधानचंद्र राय ने डीएसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है।
डीएसपी को दिए आवेदन में विधाचंद्र राय ने बताया की 30 अगस्त बुधवार को करीब 11:30 बजे वह दलसिंहसराय थाना पर थाना कांड संख्या 345/23 के अनुसंधान कर्ता श्रीकांत निराला से केस के संबंध में मिलने आये थे। उनके साथ केशव कुमार, संतोष कुमार, नारायण महतो समेत और भी मृतक के परिवार की महिला सदस्य भी थी। जैसे ही उन्होंने श्रीकांत निराला को कहा की सर हमलोग आपसे मृतक राजकुमार के केस के बारे में बात करने आये है, उसी पर पूरे आवेश में आ गए गली गलौज करने लगे।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा की थाना से बाहर हो जाओ नहीं तो तुम्हारा नेतागिरी छुरा छुरा देंगे। इसके बाद थाना परिसर से धक्का देकर थाना से बाहर करने लगे। इस संबध में विधानचंद्र राय ने डीएसपी से आग्रह किया है की इस तरह के पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए थाना से हटाए।
समस्तीपुर : सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र…
दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन एक बार फिर से चर्चा में हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
चुनावी साल में बिहार सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है. प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर जिलाधिकारियों…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक…
समस्तीपुर/हथौड़ी : समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में शनिवार की दोपहर…