समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में चचेरी बहन से झगड़ा होने पर चाचा-चाची ने डांटा तो दो बहनों ने लगा लिया फां’सी, एक की मौत दूसरी इलाजरत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-22 अंबेडकर नगर मोहल्ला में शुक्रवार को घरेलू कलह को लेकर दो बहनों ने फांसी लगा ली। जिसमें एक बहन की मौत हो गई। वहीं एक बहन का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि दोनों बहने घर में अकेली थी। उसकी मां दिल्ली रहती है और उसके पिता घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं। उसके पिता भी घटना के दिन शुक्रवार की सुबह ट्रेन से दिल्ली गए हुए थे। बताया गया कि घर में चचेरी बहन के साथ हुए विवाद के बाद उसके चाचा और चाची ने दोनों के साथ मारपीट की।

इसी के आक्रोश में आकर दोनों बहनों ने घर के पंखे में लगे रॉड में फांसी लगा ली। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने जब देखा कि दोनों बहने फंदे से झूल रही हैं तो उन्होंने आनन-फानन में फंदे को काटकर दोनों को उतारा। देखने पर पाया गया कि एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे की सांसे चलता हुआ देख उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IMG 20220723 WA0098

मृत लड़की की पहचान राजू प्रसाद केसरी की पुत्री खुशी कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं सदर अस्पताल में उसकी बहन शालू कुमारी (20 वर्ष) का इलाज कराया जा रहा है। मामले की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर जांच में जुटी हुई थी।

Teachers Day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

पोस्टमार्टम के लिए ले जाए जा रहे शव को बड़ी बहन ने ऑटो से उतारा, कहा- पिता के आने बाद होगा पोस्टमार्टम :

सदर अस्पताल में इलाजरत शालू कुमारी ने अपने चाचा और चाची के ऊपर मारपीट और गंदी-गंदी गालियां देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इसी के आक्रोश में आकर दोनों बहनों ने फांसी लगाने का फैसला किया। घटना के बाद शोर सुनकर जब तक स्थानीय लोग पहुंचे तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसकी बड़ी बहन सोनल कुमारी ने बताया कि वह पांच बहन और दो भाई हैं। वह सबसे बड़ी बहन है और उसकी शादी हो चुकी है।

IMG 20230818 WA0018 02

वहीं दो बहन और दो भाई मां के साथ दिल्ली में रहते हैं और घर दो बहन रहती है। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा जब शव को एक ऑटो में लादकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान पहुंची सोनल ने शव को ऑटो से उतार लिया और उसे वापस घर के अंदर ले गई। उसका कहना था कि उसके माता-पिता के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा। वहीं बताया गया की घटना की सूचना माता-पिता को दे दी गई है। उन लोगों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

IMG 20230728 WA0094 01

बाइट :

नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया घटना सुसाइड का है और घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। इस घटना में बाल-बाल बची एक लड़की का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01