Samastipur

जयंती विशेष: समस्तीपुर में राष्ट्रकवि दिनकर का है ससुराल, यहां सब-रजिस्ट्रार के रूप में भी रहे पदस्थापित

IMG 20221030 WA0023IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- रामधारी सिंह दिनकर की आज 116वीं जयंती है। इनका जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में हुआ था। राष्ट्रकवि के बारे में कई दिलचस्प बातें है। इनका बचपन संघर्षों से भरपूर था। यह स्कूल जाने के लिए पैदल चलकर गंगा घाट तक का सफर तय किया करते थे। इसके बाद फिर गंगा के पार उतरकर यह पैदल चलते थे। ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह दिनकर का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। इनका बचपन संघर्षमय रहा था। स्कूल जाने के लिए इन्हें पैदल चल गंगा घाट जाना होता था, फिर गंगा के पार उतर इन्हें पैदल चलना पड़ता था।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जुड़ाव समस्तीपुर से भी काफी ज्यादा था। उनकी शादी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर अंतर्गत टभका निवासी रक्षा ठाकुर की पुत्री श्याम देवी के साथ 1921 में हुई थी। वहीं उनकी भतीजी (बड़े भाई बसंत सिंह की पुत्री) चंद्रकला की शादी श्रीरामपुर अयोध्या निवासी बैजनाथ मिश्र से हुई थी। वहीं उनकी छोटी भतीजी शोभा की शादी श्रीरामपुर आयोध्या के ही बैजनाथ मिश्र के छोटे भाई शिव सागर मिश्र से हुई थी। इसलिये समस्तीपुर से उनका गहरा नाता रहा है।

समस्तीपुर जिले से उनकी निकटता इस मामले में भी थी कि वे दलसिंहसराय में सब-रजिस्ट्रार के रूप में भी पदस्थापित रहे और महत्वपूर्ण पुस्तकों का प्रणयन भी इसी सोंधी मिटटी से किया। उनकी इस मिट्टी से निकटता इस कदर रही कि वे शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित समस्तीपुर अनुमंडलीय खादी ग्रामोद्योग के संस्थापक बड़हिया निवासी प्रखर शिक्षाविद वैद्यनाथ शर्मा के यहां रूकते थे। पांडूलिपियां उन्हें पढऩे के लिए देते थे और समस्तीपुर की इसी उर्वरा धरती पर उनकी रचनाओं को तराशने का कार्य किया जाता था।

साहित्यकार डा. नरेश कुमार विकल बताते हैं कि जब भी सीतामढ़ी, या जहां कहीं भी वे सब रजिस्ट्रार थे वहां गांव से आने और जाने के क्रम में समस्तीपुर में रूकते थे। उन्हें कविता सुनाते थे और वापसी में अपनी तराशी हुई पांडुलिपियां ले जाते थे। जब अनुमंडलीय खादी ग्रामोद्योग से बैजनाथ शर्मा का तबादला पटना हो गया तो दिनकर जी का हर शनिवार और रविवार आना-जाना बंद सा हो गया। इसके साथ ही खत्म हो गया दिनकर जी का रात-रात भर काव्य पाठ का सिलसिला। इसके बाद समस्तीपुर गोशाला में आयोजित कवि सम्मेलनों में दो बार भाग लिया। स्व. दिनकर की याद में ससुराल के लोगों ने वहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित कर रखी है। यहां सलाना साहित्यिक जलसा भी होता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवि ने हिन्दी को दिलाई थी पहचान :

रामधारी सिंह दिनकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी को पहचान दिलाई थी। बीसवीं सदी में जिन लेखकों ने हिंदी भाषा और साहित्य को राष्ट्रीयस्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी, उनमें रामधारी सिंह दिनकर का नाम सर्वोपरि है। वह एक ऐसे लेखक थे, जिनमें राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक चेतना के साथ साथ सांस्कृतिक चेतना भी गहरे रूप से मौजूद थी।

वह उद्घोष और उद्बोधन के कवि थे, तो प्रेम और सौंदर्य के भी कवि थे। वह सत्ता के करीब थे, तो व्यवस्था के एक आलोचक भी थे। दिनकर पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से हाल ही में एक पुस्तक आयी है। उनके गृह जिले बेगूसराय में जन्में वरिष्ठ पत्रकार और प्रसार भारती के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी सुधांशु रंजन ने इस किताब को लिखा है। पत्रकार अरविंद कुमार ने इस किताब के बहाने दिनकर को उनकी 116वीं जयंती पर याद किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

भारत माता के जयकारों से गुंजायमान रहा समस्तीपुर शहर, रंग गुलाल एवं आतिशबाजी कर मनाया गया जश्न

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा…

2 hours ago

समस्तीपुर खान मार्केट से 50 लाख की चोरी मामले में गुदरी से कई संदिग्धों को पुलिस ने उठाया, आभूषण व नगद बरामदगी की भी सूचना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट…

2 hours ago

समस्तीपुर के सबसे बड़े बैंक लूटकांड का खुलासा SP के लिये चुनौती, अब तक के कुछ बड़े बैंक लूटकांडों का आंकड़ा पढ़ें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर…

2 hours ago

शादी के लिये पैसे निकालने पहुंचे थे ग्राहक, मोबाइल और ग्राहक के बैग में मौजूद 7 हजार कैश भी ले उड़े करोड़ों लूटने वाले बदमाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े बैंक ऑफ…

3 hours ago

दिनदहाड़े 12 बजे बैंक लूटकांड के बाद पुलिस सुरक्षा पर लोगों ने उठाए सवाल, DIG भी पहुंची बैंक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- पुलिस सुरक्षा को चुनौती देते हुए…

3 hours ago

बैंक से करोड़ों रुपये के सोना व नगद लूटकांड के तार वैशाली से जुड़े, DIU व STF की टीम वैशाली रवाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े बैंक ऑफ…

3 hours ago