Samastipur

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर समस्तीपुर जिले में जगह-जगह निकाला गया जुलूस

IMG 20221030 WA0023IMG 20221030 WA0023

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले में जगह-जगह उत्साह के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग नारे एक तकवीर का नारा भी बुलंद कर रहे थे। जुलूस में बच्चे व युवाओं की संख्या अधिक थी। कुछ लोग बड़े-बड़े झंडे लेकर चल रहे थे। ढाले नगाड़े के अलावा बाजा भी जुलूस के साथ चल रहा था। विधि व्यवस्था के लिए पुलिस की टीम भी जुलूस के साथ चल रही थी।

शहर में जामा मस्जिद से निकले जुलूस ने पूरे शहर का भ्रमण किया। हरा, गेरुआ व सुनहरी पगड़ी बांधे शामिल युवा व किशोर या रसूल, या रसूल के नारे लगा रहे थे। रेलवे स्टेशन चौक, रामबाबू चौक, गुदरी बाजार आदि जगहों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी, चाय आदि का स्टाल लगाया गया था। जुलूस के पहुंचते ही स्टॉल पर मौजूद लोग स्वागत के साथ सभी को पानी, बिस्किट, चाय देने लगते थे। इधर, जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने जगह जगह पर दंडाधिकारी के नेतत्व में पुलिस की तैनाती कर रखी थी। शहर में जाम की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए जुलूस के साथ पुलिस भी चल रही थी।

ताजपुर में दरगाह रोड, मुर्गियाचक, कोल्ड स्टोरेज चौक आदि स्थानों से जुलूस नकाला गया। इसमें तबरेज आलम, मिंटू बाबू समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। उजियारपुर प्रखंड में भी पतैली पूर्वी पंचायत से निकला जुलूस लोहागीर पंचायत, शिवरामपुर स्कूल, भंगहा टोल, लोहागीर पंचायत सरकार भवन, मलिकाना, हसौली से गुजरा।

इधर, मोरवा प्रखंड के धर्मपुर बांदे स्थित कादरी जामा मस्जिद में आयोजित जश्ने ईद मिलादुन्नबी में वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने शांति और सौहार्द का संदेश दिया था। इस अवसर पर यौमे पैदाइश जुलूस भी निकाला गया। जुलूस-ए मोहम्मदी का नेतृत्व मस्जिद सदर जावेद आलम, मौलाना अकबर रजा, मास्टर जावेद आलम, वार्ड सदस्य परवेज आलम, अफजल हुसैन, मो. मुशाहिद, कारी तैयब आदि ने किया।

कल्याणपुर में खरसंड, लदौरा, हसनपुर कीरत एवं खजूरी सहित अन्य जगहों पर जुलूस निकाला गया। शांति व्यवस्था के लिए सीओ कमलेश कुमार एवं थाना अध्यक्ष राजन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इधर विभुतिपूर प्रखंड के बोरिया, विभूतिपुर, खदियाही से निकली जुलूस मोहम्मदी नरहन सूफी मो. मियाजन मुबारकी के मजार शरीफ के पास एक मजलिस का रूप दिया गया। मजलिस की शुरुआत कुरान की तिलावत से की गई।

इसामुल कादरी मदरसा गैसिया तालीमुल, अफजल बरकाती, हाफिज इकबाल, मातिउर रहमान, सफीउल्लाह कादरी, मौलवी फकरुद्दीन ने मो साहब के जीवनी को बताया। जुलूस में मास्टर मो. मोइनुद्दीन,मो. शमीम, मो. रियाज, परवेज, सालू, महबूब, महफूज, आफताब, प्रो. मंजर, मुस्तकीम, तौफिक, सलमान, मो. अहमद, महताब साबरी सहित अन्य शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल में पहली बार लाल गाड़ी से किया गया टिकट चेकिंग, बेटिकट यात्रियों से वसूले गये 30 लाख 60 हजार 455 रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल में पहली बार विशेष…

5 hours ago

पीएम मोदी के दौरे को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल अलर्ट मोड पर, रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP ने चलाया सर्च अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को…

5 hours ago

विद्यापतिनगर में छत पर कपड़ा सुखाते समय करंट के झटके से महिला की मौ’त, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर में करंट की चपेट में…

5 hours ago

बिहार के रविराज देख नहीं सकते, मां ने कुछ ऐसे क्रैक कराई यूपीएससी परीक्षा, दिल छू लेगी इनकी कहानी

बिहार में नवादा जिले के रविराज ने यूपीएससी परीक्षा में मिसाल कायम की है। रविराज…

9 hours ago

समस्तीपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीर, बाबू…

10 hours ago

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए असम सरकार ने राजू सहनी को किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से…

10 hours ago