कल्याणपुर में छेड़खानी का विरोध करना युवती को पड़ा महंगा, मनचले ने मार-पीटकर किया जख्मी
तस्वीर : फाइल
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पर गया। विरोध करने पर कुछ मनचलों ने पीट कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद जख्मी युवती को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद उसने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
दिये गये आवेदन में युवती ने कहा है कि कॉलेज जाते समय गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी किया करता था। जिसकी उसने अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद समााजिक स्तर पर पंचायत भी हुई। इसके बाद रविवार को छेड़खानी करने वाला युवक तीन लोगों के साथ उसके घर पर आया और लाठी डंडे से पीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।