Samastipur

समस्तीपुर में जयमाला के बाद फरार हुआ दूल्हा, लड़के के पिता सहित अन्य बाराती बन गये बंधक…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजना पंचायत में 27 नवंबर को एक शादी संपन्न होनी थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। शादी की सभी रस्में निभाई जा चुकी थीं। केवल जयमाला के बाद की रस्में निभाई जानी थीं। बारात के स्वागत के बाद जयमाला हुआ। इसके बाद दुल्हे को विवाह की रस्मों को लेकर मंडप ले जाया जाना था। इस बीच मौका देखकर दूल्हा रफू-चक्कर हो गया।

बहुत देर के इंतजार के बाद जब दूल्हा नहीं पहुंचा तो वहां तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। लड़के के भागने की सूचना पर दूल्हे के पिता बैद्यनाथ दास, चाचा विनोद दास, भाई कुंदन कुमार भी मौका देख वहां से भागने लगे। सभी को भागता देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने खदेड़कर उन लोगों को खजूरी स्कूल के समीप पकड़ लिया। बारात हलई ओपी क्षेत्र के लरूआ गांव से बैद्यनाथ दास के घर से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना गांव में भोला दास के दरवाजे पर गई थी।

लड़की के पिता ने बताया कि शादी के कार्यक्रम में उनका लाखों खर्च हुआ है। वह सभी खर्च दुल्हा पक्ष दें, नहीं तो वह बंधक ही बने रहेंगे। खबर लिखे जाने तक दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हे पक्ष को बंधक बनाया हुआ था। मध्यस्थता की लाख कोशिशें की गई लेकिन अब तक बात नहीं बनी है। दुल्हन भी अपने परिजनों के समर्थन में खड़ी है। दुल्हन ने कहा की वह अब उस लड़के से शादी नहीं करेगी। शादी की तैयारियों में जो खर्च हुआ है वह उन्हें दिया जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

चुनाव लड़ने पर शिवदीप लांडे ने किया बड़ा खुलासा, क्या किसी राजनीतिक दल से जुड़ेंगे… दिया जवाब

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे के इस्तीफे के बाद उनके चुनाव में उतरने…

1 घंटा ago

लालू यादव के खिलाफ CBI केस की मंजूरी, लैंड फॉर जॉब मामले में केन्द्र सरकार ने मुकदमा चलाने की इजाजत दी

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के…

2 घंटे ago

बिहार: फर्जी दारोगा बन वाहन चेकिंग के नाम पर बुलेट लेकर हुआ फरार, अब CCTV से सुराग तलाश रही असली पुलिस

शातिर ठग ने पुलिस वाले का रूप धर कर एक व्यक्ति से उसकी बुलेट बाइक…

4 घंटे ago

बिहार में 1000 नए पुल बनाएगी केंद्र सरकार, 10 हजार किलोमीटर रोड की मरम्मत भी करेगी

बिहार के ग्रामीण इलाकों के 1000 क्षतिग्रस्त पुलों की जगह नए ब्रिज के निर्माण में…

4 घंटे ago

बिहार स्वास्थ्य विभाग में 45 हजार बहाली पर आया अपडेट, 6 महीने में हो जाएगी नियुक्ति

बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर निकलने वाला है। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार: 4 करोड़ कैश… 10 हथियार, NIA के शिकंजे में जेडीयू की पूर्व MLC मनोरमा देवी

बिहार में नक्सलियों से संबंधों के चलते जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर…

5 घंटे ago