Samastipur

शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला मामले में 11 नामजद व 25 अज्ञात पर FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव में शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार की रात की बताई गई है। इस घटना में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं चार पुलिस जवान चोटिल हो गये। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस द्वारा महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं नशे की हालत में हंगामा कर रहे शख्स की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार हिरासत में लिये गये लोगों की पहचान पिंकू ठाकुर एवं फूलो देवी के रूप में की गई है। इसको लेकर पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार की देर शाम शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा हंगामा करने की सूचना पर पुलिस टीम गांव में पहुंची थी। इस दौरान नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस द्वारा जब पकड़कर गाड़ी में बैठाया जा रहा था तभी कुछ लोगों ने हंगामा करने के साथ पुलिस की गाड़ी पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इससे गाड़ी का शीशा टूटने के साथ उसमें सवार चार जवान चोटिल हो गये।

वहीं दूसरी ओर पुलिस पर हमला करने, गाड़ी क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 11 नामजद व 25 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। नामजद लोगों में दिलीप कुमार, फूलो देवी, पिंकू ठाकुर, अनिल पासवान, महेश दास एवं सोनू दास आदि शामिल हैं। घायलों में एएसआई हरेंद्र तिवारी, सिपाही निरंजन कुमार, प्रभात कुमार, हिमेश कुमार एवं चालक अखलाक शामिल है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

क्राइम कंट्रोल में नाकाम पुलिसकर्मी नपेंगे, गृह विभाग की समीक्षा बैठक में CM नीतीश का सख्त संदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  अपराध काबू करने में कोताही पर पुलिसकर्मियों पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख रुपये की छिनत‌ई की, CCTV में कैद हुए दोनों बदमाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले…

3 घंटे ago

PM आवास योजना व चुनाव से संबंधित घर-घर सर्वेक्षण के संबंध में बैठक आयोजित, DM ने दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की…

4 घंटे ago

इंटरनेशनल बनेगा दरभंगा एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें; केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिले संजय झा

जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री…

4 घंटे ago

उत्तर बिहार के जिलों में अगले 2-3 दिनों बाद हो सकती है वर्षा, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा पूर्वानुमान जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- उत्तर बिहार के जिलो में अगले…

5 घंटे ago

बिहार भूमि सर्वे का काम टला! भूमि सुधार मंत्री ने रैयतों को दिया 3 महीने का समय

बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर बड़ी खबर है. बिहार भूमि सर्वे के नियमों…

7 घंटे ago