समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के युवक की तमिलनाडु में हत्या, जानें दोस्त ने ही क्यों कर दी हत्या…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया के एक युवक की हत्या तमिलनाडू में कर दी गयी। युवक के हत्या की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी के द्वारा युवक के शव को गांव भेज दिया गया है।

मृतक युवक सिंघिया थाना क्षेत्र के डीहा गांव के राम कुमार साहनी का 25 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार साहनी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिंघिया थाना क्षेत्र के डीहा गांव के एक युवक की हत्या तमिलनाडु के तिरुपुर में की गयी है। बताया जाता है कि दोस्त ने ही धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया, जिसके कारण युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

IMG 20231027 WA0021

मृतक युवक का शव सोमवार की दोपहर फ्लाइट से दरभंगा पहुंचा। जहां से परिजनों ने शव को लेकर डीहा गांव पहुंचे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डीहा गांव के राम कुमार साहनी के 25 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार साहनी तमिलनाडु के तिरुपुर शहर के एक मार्बल कंपनी में मजदूरी का काम करता था। दीपावली से एक दिन पूर्व उसे कंपनी के द्वारा बोनस की राशि दी गयी। बताया जा रहा है कि उसी पैसे को लेकर उसका दोस्त सन्नी कुमार से विवाद हो गया। सन्नी भी उसी कंपनी में उसके साथ काम करता था। जो विभूतिपुर के टभका गांव का बताया जा रहा है।

IMG 20231106 WA0030IMG 20230604 105636 460

पैसा छीनने के मकसद से उसके सिर पर मछली काटने वाले धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सन्नी को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। फिर कंपनी मालिक ने युवक के शव को पोस्टमार्टम करा कर शव को उसके घर फ्लाइट से भेज दिया है। इधर, युवक के शवह डीहा गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में शोक की लहर छा गयी। वहीं परिजनों के घर कोहराम मच गया है। परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है।

IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01Samastipur Town 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20231026 WA0072IMG 20230818 WA0018 02