हृदयगति रुकने से पूर्व वार्ड पार्षद का निधन, अंतिम दर्शन को पहुंचे सैकड़ों लोग
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता की धर्म पत्नी सह पूर्व वार्ड पार्षद अनिता गुप्ता का हृदयगति रुक जाने से सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन को लेकर लोगों का तांता लग गया।
उनके निधन की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री बिहार अशोक सिंह, नगर निगम के उप मेयर राम बालक पासवान, काँग्रेस ज़िला अध्यक्ष अबू तमीम, पूर्व वार्ड पार्षद कौशल प्रसाद सिंह, समाजसेवी मो. इमाम रिज़वी, उदय शंकर प्रसाद सिंह, अजय कुमार मुन्ना, इम्तियाज अहमद गुड्डू, पप्पू मस्तान, शमीम हैदर खान, असग़र जमाल खान,उमा शंकर प्रसाद,
संतोष साह, वार्ड पार्षद अर्चना देवी, कन्हैया कुमार, नीरज सोनी, भोली प्रसाद गुप्ता, अमन कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, मंटुन गुप्ता, चंदन कुमार साह, डॉ. जितेंद्र कुमार ननकी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन को पहुंचे। विनोद गुप्ता ने बताया कि मेरी पत्नी अनिता गुप्ता पिछले कुछ समय से बीमार थी बीती शाम उनका हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया।