समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर रेल मंडल में चेन पुलिंग करने वाले 15 यात्री पकड़े गए

तस्वीर : सांकेतिक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में ऑपरेशन समय पालन के तहत चेन पुलिंग करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसमें चेन पुलिंग करने वाले 15 यात्रियों को पकड़ा गया। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरपीएफ के द्वारा कार्रवाई की गयी। एक से पांच नवंबर तक चले अभियान में विभिन्न रेलखंडों पर 64 लोगों को पकड़ा गया। इनमें सर्वाधिक 33 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये। जबकि समस्तीपुर में 15, सोनपुर में 07, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 06 तथा धनबाद मंडल में तीन लोग पकड़े गए।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150