समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के रहने वाले असम राइफल्स के जवान की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यापतिनगर में किया सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहिट वृंदावन गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र करूणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह (35 वर्ष) को शुक्रवार की देर रात्रि कतिपय अपराधियों ने गला दबा कर हत्या कर दी। निकटवर्ती बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधना गांव स्थित एनएच-28 के किनारे में लगी उसकी कार के समीप से बछवाड़ा थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया। तत्पश्चात बछवाड़ा पुलिस ने विद्यापतिनगर थाना को घटना की सुचना दी।

विद्यापतिनगर थाना की सुचना पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। एसएचओ फिरोज आलम ने बताया कि मृतक के गले में जख्म के निशान हैं। मृतक का हाथ व पैर भी टूटे हैं। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर हत्या व अवैध शराब की बिक्री को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यापतिनगर – दलसिंहसराय मुख्य पथ को सहिट वृंदावन तीन मुहानी के समीप जाम कर दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करूणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह असम राइफल्स का जवान था। गत दिनों वह छुट्टी पर अपने गांव आया था। स्वजनों के मुताबिक वह शुक्रवार की संध्या वह अपनी बेलेनो कार से घर से साथ निकला था। देर रात्रि में विद्यापतिनगर थाना की पुलिस से घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाते ही स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। उधर समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी था। इस मामले में पुलिस ने एक शराब के धंधे में शामिल युवक को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150