Samastipur

समस्तीपुर: महिला की गला दबाकर हत्या, मृतका का पति करनाल में रहकर करता है मजदूरी, देवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर पंचायत में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश मे आया है। मृतका की पहचान सतमलपुर वार्ड संख्या-12 निवासी लालबाबू राम की 28 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के पिता व अन्य परिजन घटनास्थल पर पंहुचे।

बाद में घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, दारोगा नूरआलम भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गये। बताया गया है कि शोभा देवी की मंगलवार रात हत्या की गयी। उसका पति हरियाणा के करनाल में मजदूरी करता है। ग्रामीणों की सूचना पर वह अपने घर के लिए करनाल से चल चुका है।

इधर, घटना की सूचना पर पुलिस के पंहुचते ही मृतका के ससुराल के अन्य लोग फरार हो गये। हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। मृतका अपने दो बच्चे के साथ ससुराल में रहती थी। मृतका के पिता व परिजन देवर व सास समेत ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका के गले व अन्य जगहों पर जख्म के निशान थे।

इस संबंध में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई कर मृतका के देवर रामबाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के मायके वालों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अंबानी की तलाश में समस्तीपुर पहुंची यूपी STF की टीम, मिर्जापुर में कैश वैन के गार्ड की ह’त्या कर लूटे थे 40 लाख

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में 12 सितंबर…

2 घंटे ago

डॉ. मनोज ने विवाह समारोह में निजी कोष से दी आर्थिक सहायता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जिले के चंदौली गांव के वार्ड…

3 घंटे ago

विश्व महावारी दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में ‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’ कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 26 शिक्षकों का आठ दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखण्ड के अल्फा मध्य विद्यालय बी.…

4 घंटे ago

कल्याणपुर स्थित सदर SDPO-2 कार्यालय का SP ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर स्थित सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड का वांछित अपराधी विश्वजित चढ़ा STF के हत्थे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी…

4 घंटे ago