समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurBiharNEWS

कर्नाटक में 100 टन मक्के के नीचे दबकर समस्तीपुर के 3 समेत बिहार के 7 मजदूरों की हुई मौत, CM नीतीश ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

कर्नाटक के विजयपुर में एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक इंस्ट्रियल इलाके में बिहार के 7 मजदूरों की जान चली गई है, जिनमे 3 समस्तीपुर, 3 बेगूसराय और 1 खगड़िया जिले के रहने वाले थे। इसी को लेकर आज बिहार के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें कि बीते दिन अलियाबाद में एक प्राइवेट फूड प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में एक मशीन गिर गई, जिसमें करीब 100 टन मक्के के ढेर था। इसी मक्के के नीचे बिहार के 7 मजदूर दब गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

मृतकों की पहचान 1. श्री शम्भु मुखिया, ग्राम–सोननिमा, जिला-बेगूसराय 2.श्री कृष्णा लड्डुलाल मुखिया, ग्राम–बिजैलक, जिला-बेगूसराय 3. श्री दुलारचन्द पुलाखित मुखिया, ग्राम–सोनमा, थाना- बखरी, जिला–बेगूसराय 4. श्री राम बालक मुखिया, ग्राम–सक्कवा, जिला-समस्तीपुर 5. श्री रामबृज, जिला–समस्तीपुर 6. श्री राजेश मुखिया, ग्राम- सरदिया, जिला- खगड़िया 7. श्री लोकु यादव, ग्राम–बतादिया, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।

IMG 20231027 WA0021

नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की है। प्रेस रिलीज में कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक के विजयपुरा की इस घटना से आहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस घड़ी में शोक संतृप्त परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतक के परिजनों को इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

क्या था पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि बीते दिन कुछ मजदूर अलियाबाद में एक प्राइवेट फूड प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में काम कर रहे थे। इसी बीच गोदाम की एक मशीन, जिसमें करीब 100 टन मक्के के ढेर था, गिर गई और इसके नीचे कुछ मजदूर आ गए। वहीं, घटना के बाद तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया। घटना में 7 मजदूरों के शव बाहर निकाले गए, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। विजयपुर सोनावणे के एसपी ऋषिकेश भगवान ने जानकारी देते हुए बताया, सोमवार शाम ये घटना हुई है, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, लेकिन वे फंसे नहीं थे। फंसे हुए में से एक शख्स को बचा लिया गया, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। वे सभी बिहार के रहने वाले हैं।

IMG 20231110 WA0063 01

एसपी ने आगे कहा, “मक्के की प्रोसेसिंग करने वाली मशीनों में मक्के से भरे फनल लगे होते हैं, जो काफी भारी होते हैं। इसी का आंशिक रूप से कुछ हिस्सा ढह गया जिससे इसके नीचे काम कर रहे मजदूर फंस गए। मजदूर करीब 100 टन मक्के के नीचे फंस गए थे।”

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231101 WA0035 01Samastipur Town 01IMG 20230818 WA0018 02