समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRosera

कुख्यात शशि ठाकुर पर 3 लाख का इनाम घोषित; वर्षों पहले रोसड़ा में ज्वेलरी की कारीगरी सीखने आया लेकिन अपने गुरू के ही घर डकैती डाल अपराध की दुनिया में किया था प्रवेश

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में फिर 12 जिलों के 31 अपराधियों को फरार घोषित किया गया है और इन अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा इनाम की घोषणा की गई है। यानी जो भी अपराधी और नक्सलियों के बारे में सूचना देकर गिरफ्तारी में सहयोग करेंगे, उन्हें इनाम की राशि मिलेगी। इनाम की राशि अलग-अलग घोषित है। एक लाख से तीन लाख तक इनाम रखा गया है। 31 के आलावा एक अपहृत की बरामदगी कराने को लेकर भी इनाम घोषित किया गया है।

गृह विभाग, बिहार के स्तर से जारी सूची में खूंखार और बड़े अपराधियों/नक्सलियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में छह नक्सली भी हैं। समस्तीपुर समेत अन्य जिलों के विभिन्न थानों में डकैती, लूट व आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामलों में फरार चल रहे सीमावर्ती जिले बेगूसराय के मटिहानी का निवासी शशि ठाकुर पर भी तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। शशि ठाकुर पर बेगूसराय के अलावा समस्तीपुर के रोसड़ा थाना में डकैती, लूट व आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज है।

IMG 20231130 WA0066

IMG 20230604 105636 460

बता दें कि शशि ठाकुर लंबे समय से फरार चचल रहा है जिसकी तलाश पुलिस को है। लेकिन वह बच कर निकल जा रहा है। हालांकि पुलिस ने उसके साथ कई कांडों में भागीदार रहे उसके छोटे भाई कौशल ठाकुर को इसी साल फरवरी माह में बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसे बाद में रोसड़ा पुलिस ने रिमांड पर लिया था। फिलहाल शातिर कौशल रोसड़ा जेल में बंद है।

मिली जनाकारी के मुताबिक कौशल के खिलाफ रोसड़ा थाना में लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों भाइयों ने रोसड़ा से ही अपराध की दुनिया में कदम रखा था। लोग बताते हैं कि दोनों भाई ज्वेलरी की कारीगरी सीखने रोसड़ा आया था। लेकिन रोसड़ा में दोनों ने अपने ही गुरु अवधेश ठाकुर के घर ही दिसम्बर 2018 में डैकती की घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद दोनों भाइयों द्वारा लगातार लूट व डकैती की घटना को अंजाम दिया जाने लगा।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20231207 WA0065 01

IMG 20231101 WA0035 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150