समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

राज्य महादलित आयोग के सदस्य राम नरेश राम पहुंचे समस्तीपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी ने किया स्वागत

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- राज्य महादलित आयोग के सदस्य राम नरेश राम शनिवार को समस्तीपुर पहुंचे। जिला अथिति गृह में उनका स्वागत जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे द्वारा किया गया। जिला अथिति गृह में सदस्य द्वारा एक बैठक की गई जिसमें अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शंकर झा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत कुमार राम, जिले के विभिन्न प्रखंडों के विकास मित्र, शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज एवं अन्य आम जन उपस्थित थे।

जिले के विकास मित्र समन्वयक शंभू कुमार के द्वारा विकास मित्रों के तरफ से उनका आभार व्यक्त किया गया और विकास मित्रों के लिए कुछ मांगो और कुछ समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। इसी प्रकार शिक्षा सेवक के जिला अध्यक्ष अनिल महतो और तालिमी मरकज के सदस्य जगदानंद द्वारा भी अपनी बातों को सदस्य के समक्ष रखा गया।

IMG 20231130 WA0066

IMG 20230604 105636 460

सदस्य द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी और उपस्थित सभी पदाधिकारियों, विकास मित्रों, शिक्षा सेवको, तालिमी मरकाजों का अवभिवादन किया गया। उनके द्वारा सभी कर्मियों के सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उनकी समस्याओं और मांगो को सरकार तक पहुंचाने का अस्वासन भी दिया गया।

IMG 20230728 WA0094 01

इसके बाद सदस्य और जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के बेझा डीह के रविदास टोला का भ्रमण किया गया। टोला में महादलित आबादी को मिल रही योजनाओं और सुविधाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, उज्जवला योजना इत्यादि के बारे में लोगों से जानकारी ली गई।

IMG 20231230 WA0116

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20231207 WA0065 01

IMG 20231101 WA0035 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150