समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दलसिंहसराय में हर्ष फायरिंग के दौरान जख्मी हुए BJP नगर अध्यक्ष से मिलने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य-मंत्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- दलसिंहसराय में एक शादी समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में जख्मी हुए दलसिंहसराय भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष वर्णवाल का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जख्मी भाजपा नगर अध्यक्ष से मिलने रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय पहुंचे और उन्होंने जख्मी के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने जख्मी के परिजनों को पार्टी स्तर से हर मदद का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में एक व्यक्ति का नाम भी आ रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बहरहाल हर्ष फायरिंग को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150