समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के सिंगर की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजन हत्या की जता रहे है आशंका

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव की है। मृतक की पहचान पोखरैरा गांव वार्ड संख्या-2 के सुमन प्रसाद सिंह के पुत्र ऋतुराज सिंह के रूप में हुई है। ऋतुराज आर्केस्ट्रा में गाना गाता था। इसके अलावा वह ऐलबम गाना का सिरीज भी बनाता था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की सुचना मुफ्फसिल पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

IMG 20231130 WA0066

IMG 20230604 105636 460

घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, देर रात करीब 12 बजे उनलोगों को सुचना मिली कि, ऋतुराज की अचानक तबीयत खराब हो गयी है। सुचना मिलने के तुरंत परिवार के सदस्य पोखरैरा गांव पहुंचे। जहां से ईलाज के लिए युवक को मोहनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक के परिजन उसकी मौत पर हत्या की आशंका जता रहे है।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

Samastipur Town 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20231101 WA0035 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150