समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर में नव वर्ष के आगमन को लेकर घर की निपाई पुताई के लिए मिट्टी लाने गयी दो महिला की मौत हो गयी। गढ्डे से मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी का धंसना गिर गया, जिसके मलबे में चार महिला दब गई जिसमें दो महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि अन्य महिला बाल-बाल बच गयी। घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर अनु पंचायत के मिल्की गांव की है। घटना रविवार की दोपहर की बतायी गयी है।
दोनों मृतिका की पहचान मिल्की गांव के रमेश सदा की 30 वर्षीय पत्नी रेणु देवी और रंजीत सदा की 17 वर्षीय पुत्री मंजू कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गयी। जबतक लोगों ने मलबे हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गयी। जिसके बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मिल्की गांव के पांच-छह महिलाएं और कई लड़कियां गांव के ही मिल्की पोखर के बगल में एक गड्ढा में से मिट्टी निकालने गयी थी। बताया गया है कि नए साल को लेकर घर की निपाई पुताई एवं चुल्हेे बनाने के लिए मिट्टी निकालने गयी थी। गढ्डे से मिट्टी निकालने के कारण वह सुरंगनुमा बन चुका था। जिसके कारण रविवार की दोपहर जब महिलाएं उसी सुरंग में से मिट्टी निकाल रही थी, इसी दौरान ऊपर से मिट्टी भर-भराकर गिर गया। जिसके कारण दोनों मिट्टी के मलबे में दब गयी।
बाहर खड़ी महिलाओं ने हल्ला मचाना शुरु किया तो आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर मिट्टी का मलवा हटाकर दोनों महिला को बाहर निकाला। लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। घंसना की चपेट में दो अन्य महिला भी आई थी लेकिन वह दोनों बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। इधर घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार में शराबबंदी और जहरीली शराब…
राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में 15 अक्टूबर को एक बुजुर्ग…
बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जेल मोड़ के पास…
बिहार के गोपालगंज में कोर्ट परिसर में बदमाशों ने कुख्यात अपराधी व कैदी विशाल सिंह…
जहरीली शराब से मौत को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है।…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आगामी 20…