समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर समस्तीपुर में जिला प्रशासन की तरफ से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल समस्तीपुर पहुंच रहे हैं।
सीएम नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पितौंझिया (अब कर्पूरीग्राम) स्थित स्मृति भवन में आयोजित सर्व धर्म सभा में शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय कर्पूरीग्राम स्थित त्रिमूर्ति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी आखिरी चरण में है। मंगलवार को एडीएम, डीडीसी व सदर एसडीओ ने तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।
कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती में सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। इधर, जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली है। प्रशसान ने एक टीम का गठन किया है जो कार्यक्रम की सभी गतिविधियों पर नजर रखेगा। सीसीटीवी के माध्यम से भी कार्यक्रम में नजर रखी जाएगी।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में त्रेमासिक…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…
बिहार का महापर्व छठ और दिवाली पर घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है.…
बिहार में सितंबर में लगातार तीसरे महीने सबसे ज्यादा महंगाई देखने को मिली। राज्य में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार…
बिहार के जमुई में आधी रात को क्यूल नदी के किनारे प्रेमिका से मिलने पहुंचे…