समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के SP विनय तिवारी समेत 5 IPS अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पुलिस कप्तान विनय तिवारी सहित पांच आईपीएस अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की गई है। इसको लेकर गृह विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। प्रोन्नति के फलस्वरुप उक्त सभी पदाधिकारियों का वर्तमान पदस्थापना प्रभावित नहीं होगा। प्रोन्नति पाने वालों में समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी के अलावा कान्तेश कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार, हृदयकांत और सुशील कुमार शामिल है। सभी 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी है। बता दें कि कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति की तिथि 1 जनवरी 2024 से लागू होगी।

Screenshot 20240105 132319 Samsung Notes 01

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150