समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के बाहर ‘सहारा इंडिया’ के खिलाफ लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन, घंटों तक लगा रहा भीषण जाम
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समसतीपुर कलेक्ट्रेट के बाहर समस्तीपुर-पटना और समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर सहारा इंडिया कंपनी के खिलाफ जमाकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। जमा कर्ताओं ने बताया कि सहारा इंडिया कंपनी में खून-पसीने की गाढ़ी कमाई जमा कराई थी। लेकिन कंपनी द्वारा पूंजी वापस नहीं की जा रही है।
मुख्य मार्ग पर किये जा रहे इस विरोध-प्रदर्शन के चलते समस्तीपुर शहर की सभी सड़कों पर भीषण जाम लग गया। जाम के वजह से छात्र-छात्रा व आम जन काफी परेशान नजर आए। वहीं विरोध-प्रर्दशन कर रहे जमा कर्ताओं ने बताया कि सहारा की ठगी से कई कार्यकर्ता व जमाकर्ता आत्महत्या करने के मुहाने पर खड़े हैं। सहारा कंपनी से एक-एक पैसा वापस आने तक शासन और प्रशासन के खिलाफ अंतिम दिन तक लड़ाई लड़ा जाएगा।
वीडियो :