समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर मंडल के DRM ने TTE को यात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने की दी सलाह…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- आए दिन यात्री एवं टिकट चेकिंग स्टॉफ के साथ दुर्व्यवहार के संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर रेलवे की छवि भी धूमिल हो रही है। हालांकि समस्तीपुर मंडल में फिलहाल ऐसी कोई वीडियो सामने नहीं आया है। इसके बावजूद रेलवे यात्री की सकुशल यात्रा एवं यात्रियों के साथ बेहतर व्यवहार को बरकरार रखने के लिए डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने टिकट चेकिंग स्टॉफ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग की।

इस दौरान सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद के अलावे लगभग डेढ़ सौ टिकट चेकिंग स्टॉफ भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। इस दौरान डीआरएम ने टिकट चेकिंग स्टॉफ को निर्देश देते हुए कहा कि हमारे सम्मानित यात्रियों के साथ मित्रवत एवं व्यवहार कुशल रहें। ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। टिकट जांच के दौरान यात्रियों को मित्रवत व्यवहार करें। अगर टिकट उपयुक्त नहीं है तो यात्रियों को इसकी जानकारी दी। इसके अलावे डीआरएम ने रेलवे के राजस्व बढ़ोत्तरी की दिशा में भी बेहतर कार्य करने की सलाह दी।

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240115 WA0021 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150