Samastipur

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में वार्षिक खेल-कूद सप्ताह सम्पन्न

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर में चल रहा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सप्ताह शनिवार को संपन्न हो गया। संस्था के खेलकूद प्रतियोगिता विभाग के प्रभारी डॉ. मो. फिरोज ने विद्यालय के सभी वर्गो के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में शनिवार को संस्था के प्राचार्य अमृत रंजन के द्वारा रैकेट एवं कार्क सुपुर्द कर राजेश कुमार के साथ बैडमिंटन खेल का सराहनीय प्रदर्शन के द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सप्ताह का विधिवत आगाज बच्चे-बच्चियों में खेल के प्रति उत्साह जगाकर किया गया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न खेल – ‘शॉर्टपुट’ ‘बैडमिंटन’, वॉलीबॉल, गणित दौड, कबड्डी, 100 मी० दौड़, स्पून रेस, रस्सी कूद, म्यूजिकल चेयर रेस एवं शतरंज प्रतियोगिता आदि आयोजित खेलों का समापन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

2023-2024 की आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियागिता सप्ताह में सभी वर्गों के लड़के/लड़कियों के लिए अलग-अलग खेल के मैदानों की व्यवस्था इस कार्यक्रम की खासियत थी। वर्ग प्रथम से वर्ग चतुर्थ तक के लड़को के लिए आवंटित खलों सेक रेस शतरंज प्रतियोगिता, 100 मी. दौड़, स्पून रेस जहाँ राजेश कुमार और मो. नसीम सर के मार्ग दर्शन में आयोजित करवाकर विजेताओं का चयन किया गया। वहीं वर्ग प्रथम से वर्ग चतुर्थ तक की लड़कियों से इसी प्रतियोगिता को सुश्री कुसुम कुमारी तथा काजल कुमारी के नतृत्व में सम्पन्न कर विजेताओं का चयन करवाया गया।

इसी क्रम में वर्ग 5 एवं 6 तक के लड़कों के लिए सुनिश्चित प्रतियोगिता शार्टपुट, 100 मी. दौड़, शतरंज प्रतियोगिता, स्पून रेस आदि को निर्णायक के रूप में शंकर मिश्रा एवं मो. नसीम को कार्य भार सौंप कर विजेताओं का चयन किया गया। वहीं इसी वर्ग की छात्राओं की खेल प्रतियोगिता के चयन कत्र्ता काजल कुमारी एवं बबली सिंह ने विजेताओं का चयन किया।

खेल प्रभारी डॉ. मो. फिरोज एवं संजीव महाराज के मार्ग दर्शन में वर्ग 7वीं से वर्ग 9वीं तक के छात्रों की कबड्डी, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, शर्टपुट एवं शतरंज प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन किया गया, वहीं इन्हीं वर्गों की लड़कियों के लिए आवंटित प्रतियोगिता महिला खेल प्रभारी विभा देवी और बबली सिंह के मार्ग दर्शन में बाॅलीवाल, कबड्डी, बैडमिंटन, स्कीपिंग प्रतियोगिता की विजेताओं का चयन करवाया गया।

सभी कार्यक्रम के सफल संचालन में तकनिकी रूप से खेल प्रभारी डॉ. मो. फिरोज के सहयोगी मो. नसीम, शंकर मिश्रा, राजेश कुमार, विभा देवी, बबली सिंह, काजल, सुश्री कुशुम, संजीव महराज के साथ सभी शिक्षिकाओं का सराहणीय सहयोग रहा। खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन भाषण में प्राचार्य अमृत रंजन  ने कार्यक्रम के सफल संचालन और अनुशासनिक ढ़ंग से सम्पन्न कराने में सभी शिक्षकों/बच्चे/बच्चियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बच्चो को यह संदेश दिया कि – विद्यालय में खेल-कुद प्रतियोगिता का आयोजन करना उत्तम शिक्षा का प्रतीक होता है, इससे बच्चों में अनेकानेक मानवीय गुणों, त्याग, सहयोग, दया, संगठन, एकता आदि गुणों का विकास होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘हाथ-पांव फूलना मतलब समय पर दारू न मिलना’, महिला शिक्षिका के ‘दिव्य ज्ञान’ से बच्चे पास हों या न हों पर नशेड़ी जरूर बन जाएंगे!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विषय को लेकर बहुत…

1 घंटा ago

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने की बिहारी व्यक्ति की हत्या, गोलियों से छलनी शव बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में शुक्रवार को बिहार के एक व्यक्ति का गोलियों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में भूसा लदे ट्रक से 2 हजार 617 लीटर विदेशी शराब जब्त, कारोबारी फरार, आधा दर्जन नामजद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार में शराबबंदी और जहरीली शराब…

2 घंटे ago

’65 साल की महिला के प्यार में 34 साल का युवक बना कातिल’, पटना डबल मर्डर कांड में सनसनीखेज खुलासा

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में 15 अक्टूबर को एक बुजुर्ग…

2 घंटे ago

बिहार में दो बसों की भीषण टक्कर; शीशा तोड़कर सड़क पर गिरे यात्री, हाईवा ने कुचला, 2 महिलाओं की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जेल मोड़ के पास…

5 घंटे ago

बिहार: कोर्ट कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, कुख्यात अपराधी समेत दो लोगों को लगी गोली

बिहार के गोपालगंज में कोर्ट परिसर में बदमाशों ने कुख्यात अपराधी व कैदी विशाल सिंह…

6 घंटे ago