समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: तेजाब कांड की अदावत में वृद्ध को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक वृद्ध को कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दिया। जिसे देर रात आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देख उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना बीते रात कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखंड दुधपुरा वार्ड संख्या-30 की है। जख्मी की पहचान स्थानीय घुरन पाल (80 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

घटना को लेकर जख्मी की पत्नी का बताना है की गांव के ही विशेश्वर पाल के परिवार से उनलोगों का विवाद पहले से चल रहा है। कुछ महीनों पूर्व विशेश्वर पाल पर तेजाब फेंका गया था। घटना को लेकर कर्पूरीग्राम थाना में कांड संख्या 24/23 दर्ज किया गया था। जिस आरोप में उसका बेटा और पोता दोनों जेल में बंद है। इस बीच विशेश्वर पाल के पुत्र मंजय पाल ने तेजाब कांड का प्रतिशोध लेने के लिए अपने साथी के साथ बीती रात घर में घुसकर उसके पति को गोली मार दी।

वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150