Samastipur

थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में ‘आप’ ने किया रामायण के ‘सुंदर कांड’ पाठ का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर [विनय भूषण] : समस्तीपुर जिले के ऐतिहासिक थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर रामायण के ‘सुंदर कांड’ पाठ का विधिवत आयोजन किया। इस आयोजन में हर क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और सफल बनाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि बिहार प्रभारी विधायक अजेश यादव और सह प्रभारी अभिनव राय के मार्गदर्शन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया है। आम जनता से इन्हीं सिद्धांतों पर चलकर भगवान राम के आदर्शों को प्राप्त किए जा सकने की बातें बताई गई। कहा कि विगत कई वर्षों से दिल्ली में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अक्षरशः लागू करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

IMG 20240121 WA0136IMG 20240121 WA0136

कोई भूखा न सोए, सभी लोगों का अपना घर हो, सबका बच्चा एक ही साथ पढ़े वो चाहे अमीर का हो या गरीब का, हर हाथ को रोजगार मिले, सबको पीने का शुद्ध पानी मुफ्त में मिले, सबको मुफ्त में बिजली 24 घंटे मिले, सभी बुजुर्गों को सम्मान मिले, सभी बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा, सभी महिलाओं को सुरक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा हो और सभी लोगों में भाईचारा स्थापित हो। इन आप कार्यकर्ताओं के मुताबिक उक्त सिद्धांतों पर चलें तो ये दुनिया का सबसे सुपर मॉडल होगा और एक दिन हमारा देश निश्चय हीं दुनिया का सबसे नम्बर वन देश होगा। दूसरे शब्दों में यूं कहा कि फिर से देश और दुनिया में रामराज आएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथिला जोन के जोनल प्रभारी केशव किशोर प्रसाद, जिला प्रभारी आलोक कुमार सिंह, जिला कमिटी सदस्य मंजीत सिंह, विष्णुदेव भारती, जिला प्रवक्ता प्रो. जितेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रभात कुमार सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी की रैली से दूर रहे जनता: BJP नेता मनीष कश्यप बोले- 100 रुपए में बिक जाती है जनता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 29 मई यानी गुरुवार को बिहार आ रहे…

30 मिनट ago

बिहार एसटीएफ के 2 पुलिसकर्मियों की MP में मौत, कुख्यात को पकड़ने गुजरात जा रही थी टीम; कार के उड़े परखच्चे

बिहार एसटीएफ के एक दारोगा (एसआई) और एक जवान की मध्य प्रदेश के रतलाम में…

2 घंटे ago

बिहार चुनाव में क्या इस बार भी अकेले हो जाएंगे चिराग? सीट शेयरिंग को लेकर BJP-JDU के बीच सबकुछ क्लियर!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े पांच साल पुरानी लोजपा नहीं रही। वह दो…

8 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस से फरार हुए पांच कुख्यात कैदी, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी भी शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर: समस्तीपुर कोर्ट कैंपस परिसर से बुधवार को…

9 घंटे ago

रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

समस्तीपुर में इन दिनों अपराधी बेखौफ होकर लगातार अपराधिक घटना को अंजाम दे रहा है।…

10 घंटे ago

मानसून से पहले समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में नहीं लग सकी स्ट्रीट लाइट, बढ़ेगा शहरवासियों का संकट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- देखते-देखते नगर निगम के करीब ढाई…

12 घंटे ago