Samastipur

बिहार में फिर 55 IAS अफसरों का प्रमोशन, समस्तीपुर नगर आयुक्त समेत अन्य बने अपर सचिव स्तर के पदाधिकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में तबादले का दौर जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग सहित कई डिपार्टमेंट में बीते दिनों तबादला हुआ था जो अभी भी जारी है। लेकिन इस बार 55 IAS अफसरों को प्रमोशन दिया गया है। यह सभी 2011, 2012, 2013 और 2014 बैच के आईएएस पदाधिकारी हैं।

नीतीश सरकार ने इन IAS अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति दी है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत 55 अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रमोट किया गया है।

सभी अधिकारियों को IAS बैच 2023 का कैडर अलॉट हुआ था। अधिकारियों को आर्थिक लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगी। IAS बैच का यह सबसे जूनियर प्रशासनिक ग्रेड है। इस ग्रेड को अपर सचिव कहा जाता है। प्रमोशन के बाद उन्हें 12वां वेतन लेवल मिला है। इस लेवल पर इनका ग्रेड पे 78 हजार 800 से शुरू होकर 2 लाख 9 हजार 200 रुपए होता है। इस सूची में समस्तीपुर नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी भी शामिल हैं।

इन अधिकारियों को मिला प्रोन्नति :

जिन अधिकारियों को अवर सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है उनमें सुशील कुमार, किशोरी चौधरी, पुरुषोत्तम पासवान, उज्जवल कुमार सिंह, विनय कुमार राय, नरेश झा, रजनीकांत, संजय कुमार, शशांक शेखर सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा,निर्मल कुमार, शिव कुमार शैव, वीरेंद्र पासवान, अरविंद मंडल शामिल हैं।

इस लिस्ट में अनिल चौधरी, विश्ननाथ चौधरी, ब्रजेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, विभूति रंजन चौधरी, अनिल कुमार झा, नवीन, जयप्रकाश सिंह, आलोक कुमार, मकसूद आलम , अनिमेष पांडेय, सत्यप्रकाश शर्मा, उपेंद्र प्रसाद, अरुणाभ चंद्र वर्मा, गीता सिंह, अरुण कुमार झा, संजय कुमार, नंदकिशोर साह, निशीथ वर्मा का नाम भी है।

इसी के साथ, लिस्ट में सुधांशु कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव. डा.विद्यानंद सिंह, शैलेंद्र कुमार , सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार-1, पवन कुमार सिन्हा, महावीर प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार, इबरार आलम, अंजुला प्रसाद, संजय कुमार, संगीता सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, गौतम पासवान, रणजीत कुमार, कल्पना कुमारी व प्रवीण कुमार भी शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम के दो शिक्षकों को मिला शिक्षक सम्मान पुरस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय के दो…

28 मिन ago

समस्तीपुर: कमरे के अंदर छात्र ने कनपटी में गोली मारकर खत्म की अपनी जीवन-लीला, नगर पुलिस जांच में जुटी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- नगर थाना अंतर्गत माधुरी चौक गली…

42 मिन ago

रामविलास पासवान के शिलापट्ट से गटर ढकने पर भड़के चिराग, कहा- ‘मेरे नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं’

अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें नजर आ रहा था कि…

1 घंटा ago

टेलीकॉम कंपनियों द्वारा डेटा टैरिफ प्लान में बेतहाशा बढ़ाई गई दर के खिलाफ AISA ने जुलूस निकाल किया विरोध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा जिला कमेटी के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर स्टेशन पर LN मिश्रा की ब’म मारकर ह’त्या मामले में उम्रकैद काट रहे ह’त्यारों की अपील, नवंबर में अदालत करेगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह पूर्व रेल मंत्री एल.एन. मिश्रा की हत्या के मामले…

2 घंटे ago