Samastipur

खानपुर में वैदिक मंत्रों के बीच त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की अचल स्थापना कार्यक्रम संपन्न

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर खेढ़ी गांव स्थित बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं के गगनभेदी वैदिक मंत्रों के बीच त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की अचल स्थापना कार्यक्रम विद्वान पंडितों राष्ट्रीय स्तर के संत पुरोहित डॉ. सत्य नारायण मिश्र सत्य जी के निर्देशन में और मंदिर के संस्थापक यजमान पंडित रामानंद झा सपत्नीक ने संकल्पित होकर सम्पन्न किया।

अचल स्थापना कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन प्रातः सर्व देवी- देवता पूजन, वेदी पूजन, महास्नान पुनः बिहार में विष्णु पद मंदिर के पश्चात दूसरा भव्य विष्णु-लक्ष्मी मंदिर का वैदिक विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक हुआ। उसके बाद माता लक्ष्मी भगवान नारायण के समक्ष श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया। आज ही भव्य अष्टयाम यज्ञ का समापन भी पूर्ण हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम में हवन यज्ञ की पूर्णाहुति तत्पश्चात भव्य आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया।

गुरुवार को सम्पूर्ण यज्ञ पूर्णाहुति समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वारिसनगर विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, भाजपा के विधान परिषद सदस्य सह पूर्व नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी, मिथिला मंथन के संयोजक तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना समिति के संस्थापक सदस्य प्रो पीके झा प्रेम, समाजसेवी राजीव कुमार, डॉ. विकास कुमार, नवीन कुमार, अमित कुमार, महेश कुमार,

जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, रौशन कुमार, प्रहलाद चौधरी, पवन कुमार झा, आदित्य कुमार चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, महेश प्रसाद यादव, डॉक्टर लालबाबू, जेडीयू नेता राम शंकर राय, सरपंच विजय कुमार ठाकुर, गंगा प्रसाद झा, उप सरपंच शिव शंकर महतो, मुखिया पति ललित कुमार सहनी, भाजपा के खानपुर दक्षिणी मंडल प्रवक्ता यशवंत कुमार चौधरी बादशाह, सुशील कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जाति जनगणना पर पीएम मोदी को तेजस्वी ने लिखा पत्र, जानिए अब कौन सी नई मांगें रखी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  मोदी सरकार के जाति जनगणना के फैसले को…

3 hours ago

होमगार्ड बहाली की लिए 10 मई से 3 जून तक होगी दौड़, एक ट्रांसजेंडर समेत 25,369 अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन दुधपुरा स्थित मैदान में…

4 hours ago

समस्तीपुर के मुफस्सिल क्षेत्र में देर रात आपसी रंजिश को लेकर मलिंगा ने की गोलीबारी, एक ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र…

4 hours ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण हुआ शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय…

4 hours ago

समस्तीपुर की श्रेया को ICSE 10वीं की परीक्षा में देश में पांचवां रैंक, डॉक्टर बनने की है इच्छा

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट…

5 hours ago

समस्तीपुर में कैफे संचालक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, ग्राहक को लौटाये 2 लाख मूल्य के सोने का चेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र…

5 hours ago