समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को बिहार विधानसभा में विरोधी दल का मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को बिहार विधानसभा में मुख्य विरोधी दल का मुख्य सचेतक मनोनीत करने के आग्रह के आलोक में बिहार विधानसभा के सचिव राज कुमार द्वारा पत्रांक -807, दिनांक -21.02.24 द्वारा मुख्य सचेतक की मान्यता प्रदान करने पर समस्तीपुर जिला के राजद कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को बिहार विधानसभा के विरोधी दल का मुख्य सचेतक मनोनीत किये जाने पर राजद नेताओ ने उन्हें बधाई दिया है तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालो में राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, उपाध्यक्ष ललन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रांतीय महासचिव सदानंद झा, प्रांतीय महासचिव पी.पी.शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिह, जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर समेत अन्य शामिल है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150