संत कबीर काॅलेज समस्तीपुर के संस्थापक सचिव के निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के कोरबद्दा स्थित संत कबीर काॅलेज के संस्थापक सचिव व तत्कालीन बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के पुस्तकालय अध्यक्ष रामेश्वर राय का निधन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन की खबर सुन शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे लगुनियाँ सूरजकंठ कोरबद्दा निवासी थे। वहीं पूर्व विधायक सह भाजपा नेता शील राय के पिता थे।