समस्तीपुर :- बिहार में एनडीए की सरकार बनने के लगभग डेढ़ महीने के बाद कल कैबिनेट विस्तार होगा। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि कल ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है। हालांकि शपथ ग्रहण में किन चेहरों को मौका मिलेगा, इस पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। शपथ ग्रहण शाम पांच बजे राजभवन में आयोजित होगा।
बता दें कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम सहित आठ लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। जिसके बाद से अगले मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार किया जा रहा था।
वहीं बताया जा रहा है कि रालोजपा से समस्तीपुर के सांसद रहे प्रिंस राज को भी बिहार में मंत्री बनाने की तैयारी है। ऐसा लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बने फार्मूले के अनुसार तय किया गया है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है की प्रिंस राज को एमएलसी बनाया जाएगा और सूत्रों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर लोकसभा सीट से पशुपति पारस एनडीए के उम्मीदवार हो सकते हैं। हाजीपुर सीट एनडीए गठबंधन में चिराग पासवान को जा सकता है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में 12 सितंबर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : जिले के चंदौली गांव के वार्ड…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखण्ड के अल्फा मध्य विद्यालय बी.…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर स्थित सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी…