समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों के द्वारा उसकी गला दबाकर ह’त्या कर दी गई है। मृतक विवाहिता की पहचान चंदा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि 4 नवंबर 2023 को चंदाहा मोदी टोल के रहने बैद्यनाथ दास के साथ चंदा की शादी धूमधाम से की गई थी।
मृतक चंदा के पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं और वह घर पर अपने ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ रह रही थी। उसका मायका भी खानपुर थाना के शोभन था। परिजनों ने बताया कि ससुराल के लोगों के द्वारा दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि दहेज में मोटी रकम और एक बाइक का डिमांड की जा रही थी। इसके बाद घर में सही तरीके से रखने की बात कही जा रही थी।
चंदा के भाई ने बताया कि उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। बाइक व रुपये नहीं दिए जाने के कारण उसकी ह’त्या गला घोंट कर ससुराल वालों ने कर दी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
खानपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इधर घटना के बाद ससुराल वाले भी घर से गायब हैं।
बिहार के रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में उस वक्त हड़कंप…
मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर में आयोजित शिव महापुराण में पंडित प्रदीप मिश्रा के कथावाचन कार्यक्रम…
पटना यूनिवर्सिटी के होस्टल में बमबाजी हुई है। दरअसल, दो दिन पहले यानी गुरुवार को…
देश-प्रदेश में राजनेताओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है और इसको लेकर पुलिस महकमे…
समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर गांव…
राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष…