Samastipur

दलसिंहसराय में कुत्तों के झुंड ने महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला, पिछले हफ्ते मोहिउद्दीननगर में 16 बच्चों को भी आवारा कुत्तों ने काटकर किया था जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में इन दिनों आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिल रहा है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड पंचायत के पांडव स्थान वार्ड संख्या 8 की है जहां शौच के लिए गई एक महिला पर कुत्तों के झुण्ड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बुरी तरह उसके शरीर को नोंच लिया। जब तक कोई देखता वृद्ध महिला को कुत्तो ने जख्मी कर दिया। बाद में शौच के लिए जा रहे दूसरे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलयी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान स्व. जदू महतो की पत्नी देवकी देवी के रुप में हुई है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बतातें चले कि 23 मार्च को मोहनपुर प्रखंड के डीह माधोपुर गांव में भी आवारा कुत्तों ने लगभग 16 बच्चों को काट कर जख्मी कर दिया था। जिसमें तीन बच्चे की स्थिति काफी चिंताजनक थी। जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

सिंघिया में घंटो चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, दिव्यांग से शादी करने की जानकारी पर भागी लड़की

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया नगर पंचायत के एक गांव…

27 minutes ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में अब तक सभी बच्चों को नहीं दी गईं किताबें, बच्चे व शिक्षक दोनों परेशान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- बच्चों के किताब मिलने में इस…

56 minutes ago

समस्तीपुर: देर रात सोये अवस्था में अधेड़ की गोली मारकर ह’त्या से सनसनी, बाइक से पहुंचे थे दो अपराधी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर में फिर से हत्या की…

1 hour ago

बिहार में 15 जून तक आएगा मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश; मौसम विभाग ने बताया

मानसून ने तय समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल में दस्तक दे दी।…

3 hours ago

दलसिंहसराय में मैजिक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर रोड…

10 hours ago