समस्तीपुर : समस्तीपुर में इन दिनों आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिल रहा है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड पंचायत के पांडव स्थान वार्ड संख्या 8 की है जहां शौच के लिए गई एक महिला पर कुत्तों के झुण्ड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बुरी तरह उसके शरीर को नोंच लिया। जब तक कोई देखता वृद्ध महिला को कुत्तो ने जख्मी कर दिया। बाद में शौच के लिए जा रहे दूसरे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलयी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला की पहचान स्व. जदू महतो की पत्नी देवकी देवी के रुप में हुई है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बतातें चले कि 23 मार्च को मोहनपुर प्रखंड के डीह माधोपुर गांव में भी आवारा कुत्तों ने लगभग 16 बच्चों को काट कर जख्मी कर दिया था। जिसमें तीन बच्चे की स्थिति काफी चिंताजनक थी। जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े पटना हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर…
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की ओर से पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक का…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/मोरवा : मोरवा प्रखंड के चकसिकंदर वार्ड संख्या-2…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर…