समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

होली के मद्देनजर अलर्ट मोड पर है स्वास्थ्य विभाग, आवश्यक फोन नम्बर किया गया है जारी

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- होली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत खासकर इमरजेंसी में सभी आवश्यक दवा व उपकरणों के साथ ही डॉक्टरों व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो इसका विशेष ख्याल रखने का निर्देश संबंधित सीएचसी प्रभारी, पीएचसी प्रभारी एवं डीएस को दी गयी है।

सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि वैसे तो इमरजेंसी में प्रत्येक दिन कर्मियों एवं डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन होली को देखते हुए सभी कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। सभी डीएस एवं सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को इमरजेंसी वार्ड में सभी प्रकार की आवश्यक दवा, उपकरणों को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

साथ ही डॉक्टरों एवं कर्मियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर इसकी पूरी जवाबदेही डीएस व संबंधित अस्पताल के प्रभारी होंगे। लोकसभा चुनाव व होली को देखते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों की अवकाश को रद्द कर दिया गया है। इसके कारण सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने-अपने मुख्यालय में रहने का आदेश दिया गया है। ताकि किसी भी समय जरुरत पड़ने पर उनकी सेवा ली जा सके।

IMG 20230728 WA0094 01

सीएस ने कहा कि बिना कोई आदेश निर्देश के मुख्यालय से बाहर रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सदर अस्पताल के डीएस डॉ गिरीश कुमार ने कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक तैयारी की गई है। कर्मियों व डॉक्टरों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी सेवा को बंद किया गया है। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवा पूर्ववत चालू रहेगा। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि केवल मंगलवार को ही ओपीडी सेवा को बंद किया गया है। बांकी दिन पूर्व निर्धारित समय से अस्पताल में ओपीडी का संचालन किया जाएगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

आवश्यक मोबाइल नम्बर: 

डीएम समस्तीपुर : 9473191332

एसपी समस्तीपुर: 9431822993

सिविल सर्जन : 9470003701

सदर अस्पताल : 8544421704

डीएस सदर अस्पताल: 9470003681

एसडीओ सदर : 9473191334

एसडीओ पटोरी: 9473191335

एसडीओ दलसिंहसराय: 9473191336

एसडीओ रोसड़ा:9473191337

IMG 20230701 WA0080

डीएसपी सदर : 9431800059

डीएसपी रोसड़ा: 9431800057

डीएसपी पटोरी: 9431800056

डीएसपी दलसिंहसराय: 9431800058

एंबुलेंस : 102

आग लगने पर इन नंबरों पर करें कॉल :

● टॉल फ्री नंबर : 101 व 102

● समस्तीपुर : 06274-223248 7485805936, 7485805937

● दलसिंहसराय : 06278-221222, 7485805940, 7485805941

● रोसड़ा : 06275-222097 7485805942, 7485805943

● पटोरी : 06278-234223 7485805938

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150