सरायरंजन थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसमें अहमदपुर गांव निवासी सूरज सहनी का पुत्र शत्रुघ्न सहनी, रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी मनोज राय, अख्तेयारपुर गांव का योगेंद्र साहू व चंदन कुमार शामिल है।
सभी गिरफ्तार को मेडिकल जांच के बाद समस्तीपुर न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि यह सभी पूर्व के विभिन्न मामले में फरार थे। न्यायालय ने वारंट जारी कर रखा था। जिसके आलोक में गिरफ्तार किया गया।