Samastipur

चैत के महीने में जेठ की दुपहरी का अहसास, झुलस रहा शरीर; दिन का पारा 37 डिग्री के पार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- धीरे-धीरे गर्मी परवान पर पहुंचने लगी है। आलम यह है कि चैत के महीने में लोगों को जेठ की दुपहरी का अहसास हो रहा है। सुबह से ही सूर्य की किरणें शरीर को झुलसा रही है। दोपहर होते-होते धूप की तपिश काफी तेज हो जा रही है। भीषण गर्मी के चलते जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। लोग हलकान हो रहे हैं। दोपहर में धूप की कड़ी तपिश की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। सुबह व शाम में खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं।

करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा शरीर को झुलसा रही है। गुरुवार को दिन का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि लू का हल्का प्रकोप आगे भी जारी रह सकता है। इस दौरान पछुआ हवा चलेगी। लोगों को घर से बाहर निकलने के दौरान सतर्क रहने व सावधानी बरतने की जरूरत है। इधर सुबह से ही प्रचंड धूप का असर दिखने लगा। जो दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। यह शाम ढलने तक जारी रहा। इस दौरान निरंतर काफी अधिक लोगों की आवाजाही वाली मुख्य सड़के भी वीरान दिख रही थी। लोग कह रहे थे की जब चैत में ई हाल है तो जेठ में क्या होगा।

शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। गर्मी बढ़ते ही लोगों के गले सूखने लगे हैं और प्यास बढ़ गई है। गला तर करने के लिए लोग कोल्ड ड्रिक्स, ठंडा पानी, नारियल पानी, आइसक्रीम, कुल्फी, लस्सी आदि का सहारा ले रहे हैं। बाजार में ठेले व दुकानों में शीतल पेय पदार्थ लेने के लिए भीड़ जुट रही है। साथ ही तरबूज, ककड़ी, खीरा, संतरा, अंगूर जैसे फलों की मांग भी तेज हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में कांग्रेस बड़ा ऐलान, महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ते दिन के साथ तेज होती जा…

13 minutes ago

बिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, 22 मई से लागू होंगे नए दाम, जानें किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

बिहारवासियों को अब दूध के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. राज्य की प्रमुख दुग्ध आपूर्ति…

1 hour ago

समस्तीपुर में ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौ’त, ट्रक चालक फरार, लोगों ने किया सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर के वैनी में अल्युमिनियम फैक्ट्री…

3 hours ago

एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले; क्या भारत को है डरने की जरूरत?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  एशिया के कई देशों में एक बार फिर…

6 hours ago

‘मनीष कश्यप पाकिस्तानी जनरल मुनीर का एजेंट’, बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय की तीखी प्रतिक्रिया

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में यूट्यूबर…

6 hours ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय…

7 hours ago