Samastipur

चैत के महीने में जेठ की दुपहरी का अहसास, झुलस रहा शरीर; दिन का पारा 37 डिग्री के पार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- धीरे-धीरे गर्मी परवान पर पहुंचने लगी है। आलम यह है कि चैत के महीने में लोगों को जेठ की दुपहरी का अहसास हो रहा है। सुबह से ही सूर्य की किरणें शरीर को झुलसा रही है। दोपहर होते-होते धूप की तपिश काफी तेज हो जा रही है। भीषण गर्मी के चलते जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। लोग हलकान हो रहे हैं। दोपहर में धूप की कड़ी तपिश की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। सुबह व शाम में खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं।

करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा शरीर को झुलसा रही है। गुरुवार को दिन का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि लू का हल्का प्रकोप आगे भी जारी रह सकता है। इस दौरान पछुआ हवा चलेगी। लोगों को घर से बाहर निकलने के दौरान सतर्क रहने व सावधानी बरतने की जरूरत है। इधर सुबह से ही प्रचंड धूप का असर दिखने लगा। जो दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। यह शाम ढलने तक जारी रहा। इस दौरान निरंतर काफी अधिक लोगों की आवाजाही वाली मुख्य सड़के भी वीरान दिख रही थी। लोग कह रहे थे की जब चैत में ई हाल है तो जेठ में क्या होगा।

शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। गर्मी बढ़ते ही लोगों के गले सूखने लगे हैं और प्यास बढ़ गई है। गला तर करने के लिए लोग कोल्ड ड्रिक्स, ठंडा पानी, नारियल पानी, आइसक्रीम, कुल्फी, लस्सी आदि का सहारा ले रहे हैं। बाजार में ठेले व दुकानों में शीतल पेय पदार्थ लेने के लिए भीड़ जुट रही है। साथ ही तरबूज, ककड़ी, खीरा, संतरा, अंगूर जैसे फलों की मांग भी तेज हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फर्जी स्लम दिखाकर केंद्र सरकार से ले लिए 49 करोड़, निगरानी थाने में केस दर्ज

बिहार एक चौंकने वाला मामला सामने आया है. पटना जिले में झुग्गी घोटाला होने का…

2 hours ago

पूर्व आयकर इंस्पेक्टर भगोड़ा घोषित, कोर्ट का स्थायी लाल वारंट भी जारी, जानिए क्या है मामला?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  पटना सिविल कोर्ट के जिला एवं अपर सत्र…

2 hours ago

समस्तीपुर रेल कारखाना स्टोर में वर्ष-2025 के प्रथम पीएनएम बैठक का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- कारखाना स्टोर में वर्ष 2025 के…

4 hours ago

BPSC TRE 4 परीक्षा 10 अगस्त से पहले होगी, शिक्षा मंत्री ने बिहार शिक्षक भर्ती पर दिए निर्देश

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाह रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर…

5 hours ago

समस्तीपुर में PM आवास दिलाने के नाम पर बिचौलियों का बोलबाला, 20 से 25 हजार रुपये में काम करा देने का लेते हैं ठेका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लाभुकों…

6 hours ago

BPSC पेपर लीक में जेल जा चुके डीएसपी रंजीत रजक नौकरी पर लौटेंगे, निलंबन रद्द हुआ

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक के…

7 hours ago