Samastipur

समस्तीपुर में CCA लगे अपराधियों को किया जाएगा जिला व राज्य बदर, DM ने अविलंब करवाई करने का दिया निर्देश

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोकसभा निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों को तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की गई। समीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एव निरोधात्मक करवाई से की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के द्वारा बताया गया कि अनुमंडल में कुल 272 शस्त्र है। जिसमें से 262 का सत्यापन किया जा चुका है।

10 असत्यापित हैं, जिन्हे रद्द करने हेतु प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। 90 शस्त्र जमा हैं। डीएसपी हेड क्वार्टर के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 1443 शस्त्र हैं। जिनमें से 627 को जमा कर लिया गया है। 11 लाइसेंस रद्द किए गए हैं एवं सत्यापन के लिए 728 शस्त्र बचे हुए हैं। जिनके सत्यापन का कार्य चल रहा है।

IMG 20240325 WA0004IMG 20240325 WA0004

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल 662 शस्त्रों में से 618 सत्यापित हैं। 298 शस्त्र जमा हैं। मात्र 44 शस्त्र असत्यापित हैं। दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की अनुमंडल के कुल 182 शस्त्रों में से 129 का सत्यापन किया जा चुका है एव शेष का किया जा रहा है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी के द्वारा बताया गया कि कुल 195 शस्त्रों में से 27 मालखाने में जमा है। 58 गन हाउस में जमा है। 104 सत्यापित है एवं 9 असत्यापित हैं। जिले में कुल 1317 लोगों को भेद्दता के लिए जवाबदेह के रूप में चिन्हित किया गया है। इन लोगो पर सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत करवाई की जानी है। इनमें पटोरी से 112, रोसड़ा से 455, दलसिंहसराय से 115 एवं सदर से 110 के विरुद्ध प्रस्ताव प्राप्त है।

जिला पदाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत प्राप्त प्रस्ताव पर नोटिस करते हुए अविलंब करवाई कराने का निर्देश दिया गया। बताते चलें की सीसीए के अधीन करवाई के तहत उन्हें जिला बदर किया जा सकता है या राज्य बदर किया जा सकता है। जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को वल्नरेबल प्वाइंट पर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

इसमें जिला स्तरीय स्वीप कोषांग से सहयोग लेने का भी निर्देश दिया गया। जिले में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरुकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया ताकि वीटीआर को बढ़ाया जा सके। मतदान केंद्रों से सीधे वेब कास्टिंग का प्रबंध निर्वाचन के दौरान की किया जायेगा।समीक्षा नक दौरान जिले के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में जमीन के लिए पड़ोसियों ने एक-दूसरे पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई, दोनों की हालत गंभीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- जमीन के लिए पड़ोसियों ने एक-दूसरे…

5 hours ago

महीने भर से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं पतैलिया महादलित बस्ती के लोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के पतैलिया वार्ड…

5 hours ago

मारपीट व लूटपाट को लेकर विभूतिपुर थाने में दिया आवेदन…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

5 hours ago

साक्षी, प्रणव और आर्जू को किया गया सम्मानित, BDO ने छात्रों को और अधिक परिश्रम कर आगे बढ़ने की दी सलाह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के जेपीएनएस उच्चतर…

5 hours ago

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के देशरी कर्रख…

6 hours ago

डॉ. मनोज ने मोरदिवा गांव में आग से तबाह परिवार को दी सहायता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा के अंतर्गत मोरदिवा गांव…

6 hours ago