Samastipur

समस्तीपुर में चुनावी प्रचार के दौरान शांभवी चौधरी का अनोखा अंदाज… पशु चारा काटती हुई आई नजर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए तरह तरह के काम कर रहे हैं। कोई भगवान की शरण में जा रहा है तो कोई जनता के बीच। कोई देसी अंदाज में अपने वोटरों को लुभा रहा है। समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की प्रत्याशी शांभवी चौधरी का चुनावी प्रचार के दौरान एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र में लोगो से संपर्क अभियान के दौरान जदयू के मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री एवं लोजपा(रामविलास) प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी किसान के दरवाजे पर पशु चारा काटती हुई नजर आई और हाथों में हरी चारा लेकर गाय को खिलाती नजर आई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा है।

करीब 26 साल की शांभवी चौधरी के पिता अशोक चौधरी जेडीयू नेता हैं और नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री हैं। शांभवी को समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवार बनाया है। पिता जेडीयू से नीतीश सरकार में मंत्री और बेटी चिराग पासवान की पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार। चिराग और नीतीश कुमार दोनों ही बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। टिकट मिलने से शांभवी चौधरी काफी उत्साहित हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वह लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। वह लोगों से मिल रही हैं। वह जहाँ भी जा रही हैं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में पटरी किनारे लगी आग, पाया गया काबू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे यार्ड के प्लेटफार्म नंबर…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में पुलिस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन, कल लगेगा रक्तदान शिविर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : पुलिस सप्ताह के अवसर पर जिलेभर…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में लापता महिला का शव बरामद व पति गायब, मृतका के भाई ने लगाया ससुर और देवर पर हत्या का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/खानपुर :- जमीनी विवाद में हुई मारपीट के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की तत्परता से बची नेपाली यात्री की जान, कंधे पर लाद पहुंचाया अस्पताल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : आरपीएफ जवान ने समस्तीपुर जंक्शन पर…

5 घंटे ago

बिहार के IAS कपल की ग्रैंड वेडिंग! SDM अनामिका के साथ शादी एक बंधन में बंधे UPSC टॉपर

बिहार के रहने वाले दो IAS अधिकारी शादी के बंधन में बंध गए हैं. इनकी…

6 घंटे ago

“होमगार्ड रोबोट नहीं, हम भी थकते हैं..सर”, कई प्रकार की समस्याओं से परेशान हैं गृह रक्षक जवान, पढ़ें स्पेशल स्टोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- खाकी वर्दी पहन पुलिस के साथ…

7 घंटे ago