Samastipur

बिहार में चौथे चरण में 2 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, वहीं समस्तीपुर में नीतीश के 2 मंत्री की नाक की लड़ाई

बिहार में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव पर देश-प्रदेश की नजरें टिकी हैं। इस चरण में भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (बेगूसराय) और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (उजियारपुर) तथा जदयू के दिग्गज नेता राजीव रंजन सिर्फ उर्फ ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। चौथे चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए महज 48 घंटे शेष रह गया है। चौथे चरण में पांच सीटों- मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु.), उजियारपुर और दरभंगा में 13 मई को मतदान है। इस चरण में नीतीश कुमार की सरकार में दो मंत्री अशोक चौधरी और महेश्वर हजारी के बीच भी नाक की लड़ाई है। एक की बेटी तो दूसरे का बेटा समस्तीपुर से एक दूसरे के आमने सामने हैं।

सभी सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। पांच में से चार सीटों पर दोनों गठबंधनों के उम्मीदवार पहली बार आमने-सामने हैं। सिर्फ एक सीट उजियारपुर में भाजपा के नित्यानंद राय और राजद के आलोक कुमार मेहता के बीच दूसरी बार टक्कर है। इससे पहले भी 2014 में भी ये दोनों चुनाव मैदान में आमने सामने हुए थे। नित्यानंद राय की जीत हुई थी। नित्यानंद राय के सामने जीत बरकरार रखते हुए हैट्रिक लगाने की चुनौती है।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

गिरिराज सिंह ने 2014 का चुनाव नवादा से और 2019 का चुनाव बेगूसराय से जीता। पिछले चुनाव में गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को हराया था। इस बार बेगूसराय में उनके सामने भाकपा के अवधेश राय हैं। दोनों के बीच पहली बार मुकाबला हो रहा है। 2019 में मुंगेर से जीत चुके जदयू प्रत्याशी ललन सिंह की टक्कर राजद की अनीता देवी से है, जो पहली बार चुनाव मैदान में हैं। दरभंगा में भाजपा के मौजूदा सांसद गोपालजी ठाकुर के सामने राजद के पूर्व मंत्री ललित यादव हैं। दोनों पहली बार आमने-सामने हैं। ललित पांच बार के विधायक हैं। वर्ष 2019 में दरभंगा में गोपालजी ठाकुर ने राजद के पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी को हराया था।

समस्तीपुर में दो मंत्रियों के बेटे-बेटी मैदान में

समस्तीपुर के चुनाव पर भी देश भर की निगाहें हैं। यहां जदयू के दो मंत्रियों के बेटे-बेटी चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। यहां से ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी लोजपा (आर) तो सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सनी हजारी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इन दोनों ही युवा उम्मीदवारों का यह पहला चुनाव है। इस तरह इनका भी आमना-सामना पहली बार है।

कल थम जाएगा चुनाव प्रचार, 55 उम्मीदवार है मैदान में

इस चरण में कुल 55 उम्मीदवारों में 51 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी हैं। दरभंगा में 8, उजियारपुर में 13, समस्तीपुर में 12, बेगूसराय में 10 और मुंगेर में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 11 (शनिवार) मई की शाम को 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे थे TRE-3 अभ्यर्थी, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने यहां बीपीएससी TRE-3…

2 hours ago

गर्मी छुट्टी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अमृतसर से दरभंगा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की…

5 hours ago

पूसा में बाइक की ठोकर से जख्मी दूसरी महिला की भी मौ’त, शादी में मटकोर कराकर लौटने के दौरान हुआ था हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा…

5 hours ago

शाहपुरपटोरी रेलवे स्टेशन के समीप महिला से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पटोरी :- शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी…

5 hours ago

रेवाड़ी गांव में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या मामले में पति गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/अंगारघाट :- अंगारघाट थाना के रेवाड़ी गांव के…

5 hours ago

रोसड़ा में एक हफ्ते पूर्व चोरी हुए सीता व लक्ष्मण के अष्टधातु की मूर्ति बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/रोसड़ा : शहर के पांचूपुर ठाकुरबाड़ी से आठ…

6 hours ago