समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करने आज आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे शनिवार को समस्तीपुर आएंगे। वे हाउसिंग मैदान में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. अबु तमीम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की होने वाली सभा की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

उनकी सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा राज्य के कई नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दिन में करीब 12 बजे से सभा होगी। जिसमें बउ़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस अध्यक्ष का भाषण सुनने के लिए लोग आएंगे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150