समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

आरबी काॅलेज दलसिंहसराय में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्थित आरबी कालेज में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली, स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं इतिहास संकलन समिति उत्तर बिहार एवं आरबी काॅलेज के स्नाकोत्तर इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बढ़ती स्व- चेतना के मध्य वर्तमान भारतीय इतिहास एवं लेखन विषय पर शुक्रवार से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडे, मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्यामा राय, मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति प्रो. एसपी सिंह और आरबी कालेज के प्राचार्य सह इतिहास विभाग दरभंगा के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय झा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडे ने भारत के इतिहास को लेकर कहा कि भारतीय इतिहास को स्वतंत्रता से पूर्व अंग्रेजो के द्वारा और आजादी के बाद कुछ विचारधारा के द्वारा विनष्ट किया गया है। भारत देव भूमि है जिसका निर्माण देवों ने किया है। लेकिन नेहरू ने डिस्कवरी ऑफ इंडिया में भारत के इतिहास को परंपरा को झुठलाने का काम किया। स्व को जानने की परंपरा की नींव भारतीय मनीषियों ने दी है। स्व का बोध व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को स्वाभिमानी बनाता है।

कालांतर में हम विदेशियों, आक्रमणकारियों के कुप्रभाव से धीरे- धीरे स्व चेतना से विमुख होकर उनके द्वारा स्थापित इतिहास के प्रति गलत धारणा को आज भी ढो रहे हैं। आज हम राष्ट्रवादियों के लिए जरूरत है कि हम हर स्तर पर नवीन दृष्टि अपनाते हुए हकीकत की खोज कर नये सिरे से इतिहास लेखन करें। ऐसा करके ही हम नवीन,स्वतंत्र, समृद्ध, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर पाएंगे।

IMG 20230701 WA0080

वहीं आरबी कालेज के प्राचार्य सह इतिहास विभाग दरभंगा के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय झा ने कहा कि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसका विषय बढ़ती स्व चेतना के मध्य वर्तमान भारतीय इतिहास एवं लेखन है। इस सेमिनार में देश भर से 250 से ज्यादा डेलीगेट्स इसमें हिस्सा ले रहे है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150