समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मोबाइल से नहीं, साहित्य व प्रकृति से करें दोस्ती – रंजीत निर्गुणी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- एबीवीपी की ओर से महिला कॉलेज में चल रही ‘भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर’ में छात्राओं को व्यक्तित्व विकास से संबंधित जानकारी दी गयी। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी ने कहा कि आज के युवा मोबाइल में अपना समय नष्ट कर रहे है। जबकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय साहित्य पढ़ने व प्रकृति की गोद में व्यतीत करना चाहिए।

कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक प्रिया कुमारी ने किया। व्यक्तित्व विकास के इस सत्र में उपस्थित भौतिक जगत में आए उथल-पुथल को संतुलित करने के लिए हमारे इतिहास के विभिन्न महापुरुषों एवं साहित्यकार के बारे में पढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपने दिनचर्या में योग को शामिल करने की बात कही तथा योग के फायदे बताए।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150