समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- बिहार के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी थी कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी वेल ड्रेस्ड यूनिफॉर्म में नहीं पाया जाता है तो अनुशासन की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन आज भी कई ऐसे पुलिस वाले हैं जो सीधे-सीधे डीजीपी के आदेश की खुली चुनौती दे रहे। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से एक दरोगा का फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वह हाफ पैंट और कंधे पर टीशर्ट रखे महिला व पुरुष फरियादी की बात सुन रहे और हड़का रहे है।
आधे कपड़े में दरोगा की तस्वीर सामने आने के बाद खूब चर्चा हो रही है। आधा-अधूरा कपड़ा पहने दरोगा समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के डायल 112 पर तैनात उमेश तिवारी की है। यह तस्वीर दलसिंहसराय थाना के मुख्य गेट के पास की है। इनके उपर इससे पहले भी कई आरोप लगते रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहे तस्वीर की पुष्टि समस्तीपुर टाउन मीडिया नहीं करती है।
बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों पर नई भर्ती होगी। महिलाओं के लिए 6…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/उजियारपुर :- प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : होली के दिन जैसे जैसे नजदीक…
बिहार सरकार ने बढ़ते बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए मध्याह्न भोजन योजना में…
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के पुलिस जिला बगहा के भैरोगंज थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- 2024-25 में सबके लिए आवास योजना…