समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में सकरी-ककरघट्टी स्टेशन के बीच जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें तीन AC कोच की खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण कई यात्री जख्मी हो गए। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर में ट्रेन के पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों का इलाज किया गया। घटना को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया।
जख्मी में मधुबनी की सुचित्रा देवी सहित तीन लोग शामिल हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। समस्तीपुर मंडल के DRM विनय श्रीवास्तव ने बताया कि AC बोगी के तीन कोच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई है। इस मामले में जांच करते हुए असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि असामाजिक तत्वों ने ट्रेन के एम-1, बी-3 एवं बी-6 बोगी में जमकर पथराव किया है जिससे कई खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचे रेल पुलिस को भी यात्रियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी दिनों में बिहार…
पूर्णिया के सरसी थाने में तैनात डेटा ऑपरेटर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े पटना से गयाजी जा रहे बिहार के विशेष…
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने कई आयोगों का गठन कर मास्टर कार्ड…
परिवार और पार्टी से अलग किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव का पहले दर्द…
बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच…