समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बिहार पुलिस के 103 इंस्पेक्टर बनाए गए DSP, समस्तीपुर में रह चुके सुरेंद्र सिंह भी लिस्ट में शामिल, अधिसूचना हुआ जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पुलिस महकमें से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। गृह विभाग ने बिहार के 103 पुलिस इंस्पेक्टरों का प्रमोशन किया है। इस्पेक्टर से इन्हें डीएसपी बनाया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। इस सूची में सुरेंद्र कुमार सिंह भी शामिल है। वह मूल रूप से नालंदा जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में मधुबनी जिले में कार्यरत हैं। इससे पहले वह समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थानाध्यक्ष के पद पर थे।

लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नाटकीय ढंग से उनका तबादला मधुबनी जिला कर दिया गया था। बता दें कि सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपनी वीरता को लेकर दो बार राष्ट्रपति और तीन बार मुख्यमंत्री से भी सम्मानित हो चुके हैं। समस्तीपुर में रहते हुए बेहतर थानेदारी को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया था। हाल ही में दरभंगा में वार्षिक बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह के दौरान डीआईजी ने भी उन्हें सम्मानित किया था।

IMG 20240718 WA0071

यहां देखें लिस्ट :

IMG 20240718 WA0067

IMG 20240718 WA0065

IMG 20240718 WA0066

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150